Showing posts with label Greetings. Show all posts
Showing posts with label Greetings. Show all posts
Thursday, April 22, 2010
On Earth Day
On this Earth Day we should remember- "The earth, the air, the land and the water are not an inheritance from our forefathers but on loan from our childern. So we have to handever to them at least as it was handed our to us." - Mahatma Gandhi
Friday, October 16, 2009
Happy Diwali !!
May the Divine Light of Diwali spread into your life Peace, Prosperity, Good Health, Wealth and Happiness. Happy Diwali !! :)
Friday, January 25, 2008
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
कामना
नहीं चाहती राज्य जगत का,
न ही स्वर्ग का सुख भोग।
नहीं मोक्ष की मुझे कामना,
और न ही कीर्ति का है मोह॥
यही चाह है जब तक जिऊँ,
कहता है मेरा यह मन।
मातृ भूमि की सेवा मेँ ही,
सदा बिताऊँ निज जीवन॥
(यह किविता १९९४ मे लिखी गयी)
Tuesday, January 8, 2008
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
यह उन्नत आकाश
हमारे यश की व्यापक परिधि बने।
तेज हमारा देवों से भी
उत्तम हो अत्युत्तम हो॥(ऋग्वेद ७\३२)
हमारे यश की व्यापक परिधि बने।
तेज हमारा देवों से भी
उत्तम हो अत्युत्तम हो॥(ऋग्वेद ७\३२)
Thursday, November 8, 2007
अभिवादन
संघर्ष 
भटकते कदम,
मुड़ जाते है सही दिशा मेँ,
एक सह्रदय स्पर्श भर से।
जीवंत हो उठते है
कालिदास के प्रणय महाकाव्य
उर मेँ उठे मादक हर्ष से।
उभर आते है,
कठोर शिलाओं पर
प्रतीक चिन्ह
रस्सी के अनवरत संघर्ष से॥
संकल्प
एक दृढ संकल्प ने
जीत ली थी,
संपूर्ण लंका।
एक दृढ संकल्प
तोड़ सकता है,
क्रूर आतताइयों के धैर्य, और
एक दृढ संकल्प
अंकित कर देता है,
कर्ण का नाम
इतिहास के उजले पृष्ठ पर॥
आइये, हम सब एक साथ दीपोत्सव की इस पावन बेला पर विश्व के महानतम राष्ट्र भारतवर्ष मेँ आतंकवाद, अलगाववाद, साम्प्रदायिकता और अस्पृश्यता के विरुद्ध अनवरत संघर्ष का शंखनाद करें तथा संपूर्ण भारत मेँ सुख, शांति और समृद्धि बहाल करने का दृढ संकल्प लें।
ईश्वर से कामना है की इस पवन पर्व पर आपमें सहृदयता, हर्ष और आत्मविश्वास की त्रिवेणी प्रस्फुटित हो उठे।
इन्हीं ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ-
जय हिंद !!

भटकते कदम,
मुड़ जाते है सही दिशा मेँ,
एक सह्रदय स्पर्श भर से।
जीवंत हो उठते है
कालिदास के प्रणय महाकाव्य
उर मेँ उठे मादक हर्ष से।
उभर आते है,
कठोर शिलाओं पर
प्रतीक चिन्ह
रस्सी के अनवरत संघर्ष से॥
संकल्प
एक दृढ संकल्प ने
जीत ली थी,
संपूर्ण लंका।
एक दृढ संकल्प
तोड़ सकता है,
क्रूर आतताइयों के धैर्य, और
एक दृढ संकल्प
अंकित कर देता है,
कर्ण का नाम
इतिहास के उजले पृष्ठ पर॥
आइये, हम सब एक साथ दीपोत्सव की इस पावन बेला पर विश्व के महानतम राष्ट्र भारतवर्ष मेँ आतंकवाद, अलगाववाद, साम्प्रदायिकता और अस्पृश्यता के विरुद्ध अनवरत संघर्ष का शंखनाद करें तथा संपूर्ण भारत मेँ सुख, शांति और समृद्धि बहाल करने का दृढ संकल्प लें।
ईश्वर से कामना है की इस पवन पर्व पर आपमें सहृदयता, हर्ष और आत्मविश्वास की त्रिवेणी प्रस्फुटित हो उठे।
इन्हीं ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ-
जय हिंद !!
Subscribe to:
Posts (Atom)